khabar abhi tak

माढ़ोताल थाने के पास लुटा ' पुरोहित ', मोबाइल और पर्स छीना

नागपुर से आया था संस्कृत महाविद्यालय का छात्र, बाइक सवार थे लुटेरे

जबलपुर। माढ़ोताल क्षेत्र में लूट का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन लोग लूट के शिकार बन रहे हैं। गजब तो इस बात का है, जहां गुरूवार देर रात नागपुर से लौटे संस्कृत महाविद्यालय के छात्र को भी लूट का शिकार बना लिया गया है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की पातसाजी कर रही है। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि गिट्टी खदान, नागपुर निवासी पियूष मिश्रा पंडित लोकनाथ संस्कृत महाविद्यालय दमोहनाका में शास्त्री संस्कृत की पढाई करता है। वह नागपुर से सतना जाने वाली बस में बैठकर जबलपुर आया था। पाटन वायपास पर उसे जबलपुर के लिए उतरना पड़ा। जहां से वह रात 3.30 बजे पैदल दीनदयाल बस स्टेण्ड की ओर आ रहा था। तभी पीछे से मोटर सायकल में अज्ञात तीन युवक आये। दो युवकों ने उतरकर उसका मोबाइल छीन लिया और उसके पेंट के पीछे की जेब में रखा मोबाइल उसके मना करने के बाद भी धमकाते हुए निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि पियूष के वॉलेट में 4500 रूपये, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड थे। लूटपाट करने के बाद आरोपी युवक बाइक में बैठकर बायपास की ओर भाग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak