रेलवे ने किया गोदान, पुणे, साबरमती और एलटीटी सुपरफास्ट में बदलाव, अब गोरखपुर की बजाय अन्य स्टेशनों से चलेंगी

गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से चलने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। यह बदलाव दिसंबर 2025 तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा। भविष्य में इसे स्थायी किया जा सकता है।

गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट अब आजमगढ़ से शाम 6:50 बजे चलेगी। यह मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-गोदान एक्सप्रेस गोंडा से सप्ताह में चार दिन सुबह 3:00 बजे चलेगी। यह बस्ती होते हुए सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस नौतनवा से शुक्रवार को 11:40 बजे रवाना होगी। इसमें आनंदनगर में ठहराव रहेगा। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस बढऩी से शनिवार को दोपहर 1:00 बजे चलेगी। यह आनंदनगर और सिद्धार्थनगर में रुकेगी। गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस थावे से सोमवार और शनिवार को दोपहर 2:30 बजे चलेगी। इसमें कप्तानगंज, पडरौना और तमकुही रोड में ठहराव होगा।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि मुंबई और पुणे के लिए पहले से ही कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। ट्रेनों के हटने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास को लेकर भी चिंता जताई है। वे इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक ले जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post