khabar abhi tak

अच्छी खबर : रेलवे के रिटायर कर्मचारी दोबारा कर सकेंगे नौकरी

रेलवे बोर्ड ने डीआरएम को दिए अधिकार, जीएम करेंगे दोबारा नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की संख्या का फैसला 

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने रिटायर कर्मचारियों की दोबारा भर्ती के नियमों में ढील दी है। अब वेतन स्तर 1 से 9 तक के खाली पदों को भरने के लिए उसी विभाग के रिटायर कर्मचारी, जो तीन स्तर ऊपर तक के पद से रिटायर हुए हों, को भी फिर से काम पर रखा जा सकता है। हालांकि, रेलवे ने साफ किया है कि पहले उसी स्तर से रिटायर हुए कर्मचारी, जिनके पद खाली हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। अगर ऐसे लोग उपलब्ध नहीं हैं, तभी उनसे उंचे स्तर से रिटायर कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने अब रिटायर कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त करने का अधिकार डिविजनल रेलवे मैनेजर डीआरएम को दे दिया है। जबकि मुख्यालय में खाली पदों के लिए यह अधिकार पहले की तरह महाप्रबंधक जीएम के पास ही रहेगा। दोबारा नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या का फैसला भी जीएम ही करेंगे। रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा है कि दोबारा नियुक्ति सिर्फ जरूरत होने पर और सोच-समझकर की जाए। यह नया नियम इस आदेश की तारीख से लागू हो गया है और इसकी मंजूरी रेलवे बोर्ड और वित्त विभाग से मिल चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak