khabar abhi tak

शाहरुख खान के बंगले मन्नत के रेनोवेशन पर मचा बवाल, काम रुका, अधिकारियों की टीम जांच कर रही

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले मन्नत में चल रहे रेनोवेशन का काम विवादों में घिर गया है। हाल ही में एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और वन विभाग ने बंगले का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रेनोवेशन का काम नियमों का उल्लंघन करके किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीएमसी और वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने 20 जून को मन्नत का दौरा किया। शिकायत में कहा गया है कि शाहरुख खान का बंगला ग्रेड थ्री हेरिटेज बिल्डिंग की श्रेणी में आता है। इसके अलावा, यह समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के अंतर्गत भी आता है। शिकायतकर्ता संतोष दौंडकर ने क्चरूष्ट को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बंगले में रेनोवेशन का काम नियमों के विरुद्ध हो रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता संतोष दौंडकर को सौंप दी गई है। मन्नत में दो और फ्लोर बनाए जाने की योजना है, और समुद्र के किनारे होने के कारण इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से अनुमति लेना आवश्यक है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने कहा है कि उन्होंने सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं और रेनोवेशन का काम नियमों के अनुसार ही किया जा रहा है।

वहीं, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से इनकार किया है। उन्होंने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि कोई शिकायत नहीं है और सारा काम गाइडलाइंस के मुताबिक हो रहा है। मन्नत के निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ बीएमसी के एच-वेस्ट वार्ड बिल्डिंग और फैक्ट्री विभाग के साथ-साथ बिल्डिंग प्रपोजल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। बीएमसी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम केवल वन विभाग की सहायता कर रही थी और इस मामले में उनकी कोई अन्य भूमिका नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak