khabar abhi tak

362 बंदियों ने किया योगाभ्यास-सूर्यनमस्कार


जेल में योगाभ्यास के साथ विधिक साक्षानता शिविर

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में शनिवार को विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास के साथ विधिक साक्षारता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति वर्मा एवं न्यायिक दण्डाधिकारी त्रऋषिराज मिश्रा ने बंदियों को संबोधित किया। जेल की पाकशाला एवं अन्य स्थलों का भ्रमण किया गया। इसके पूर्व जेल के सुभाष वार्ड प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेल उप अधीक्षक गदन कमलेश के पर्यवेक्षण में योगाभ्यास कार्यक्रम किया। योगाभ्यास में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से वरिष्ठ प्रशिक्षक अरूणा सरीन, गृहमानंद पाण्डेय, शरद बड़गैया, रानु उपाध्याय, मयूर खत्री और वसुंधरा शुक्ला ने जेल स्टाफ एवं बंदियों को सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम कराया। उप अधीक्षक कमलेश के मुताबिक जेल में 362 से अधिक बंदियों द्वारा सुभाष वार्ड के साथ-साथ जेल की बैरकों में योगाभ्यास किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak