khabar abhi tak

नगर निगम के अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू का छापा, उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक के यहां पहुंची टीम

 

इंदौर. नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है।

एक टीम सुबह पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, चेतन पाटिल ने अब तक की सेवा अवधि में आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak