khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में संरक्षा विभाग द्वारा फायर सेफ्टी सेमिनार का किया गया आयोजन

जबलपुर.  रेल मंडल में संरक्षा विभाग द्वारा आज बुधवार 26 जून को केन्द्रीय रेलवे चिकित्सालय जबलपुर में फायर सेफ्टी सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जबलपुर मंडल के लगभग 30 कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस सेमिनार में मेडिकल स्टाफ को जागरुक करने एवं अस्पताल में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई तथा स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रो का प्रदर्शन कर उसे उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल में अपनाए जाने वाले सभी अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मंडल चिकित्सा अधिकारी, मंडल विद्युत इंजी./सा., सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, सहायक मंडल इंजी./मुख्या., सहायक मंडल यांत्रिक इंजी./जबलपुर, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, जबलपुर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak