khabar abhi tak

साहब ! हम तो परेशान हो गए हैं, क्या करें..., देखें वीडियो


जन सुनवाई : एसपी ने सुनी 60 फरियाद, सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने किया निर्देशित

जबलपुर। साहब, हमारा पति हमारी नहीं सुनता है। बेवजह मारपीट करता है, हम तो परेशान हो चुके हैं। चाचा के लड़के कब्जा करते जा रहे हैं और हम कहते हैं हमारे साथ मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। हम क्या करें हमें समझ में नहीं आता है। ये ऐसी शिकायते हैं जो मंगलवार को एसपी के सामने आई है। जनसुनवाई में मंगलवार को एसपी कार्यालय में एसपी संपत उपाध्याय ने 60 पीड़ितों की फरियाद सुनी है। इन शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बीएस गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak