khabar abhi tak

वाहनों में आड़े-टेढ़े नंबर पर पुलिस ने ठोका 7 लाख का जुर्माना, देखें लाइव वीडियो



जबलपुर।
आड़े-टेढ़े नंबरों के साथ वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों को अब खैर नहीं ! पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने 24 घंटे के दम्यान ऐसे वाहन चालकों को पर सख्त कार्रवाई की है, जिसमें 7 लाख रुपए से अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सतत चलेगी, जिसमें ऐसे किसी भी वाहन को नहीं छोड़ा जाएगा, जो नियम विरूदृध सड़क पर दौड़ रहा हो।

पुलिस ने वाहनों में अमानक नम्बर वाले 1411 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 7 लाख 5 हजार 500 रूपये वसूला है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों द्वारा बिना नम्बर आडे तिरछे अमानक नम्बर के वाहन का उपयोग कर वारदात की जाती है। इसके अलावा कई लोग वाहनों में जानबूझ कर शौकिया तौर पर नम्बर नहीं डलवाते हैं। एएसपी यातायात सोनाली दुबे के मुताबिक सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर-देहात के द्वारा चैकिंग प्वाइंट लगाये गए। इसमें कुल 1411 वाहनों पर चालनी कार्यवाही की गई है। वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को वाहनों में लगाना अनिवार्य कर दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak