khabar abhi tak

वीरांगना के नाम पर भाजपा मांग रही वोट : सिंघार


जबलपुर।
गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कांग्रेस के विधानसभा नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए दो टूक कहा है कि वीरांगना के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। ािदवासी समाज का शोषण कर रही है। आज भी प्रदेश के आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है, आरएसएस के नीति नियम जनता पर थोपना चाहती है। शोषित वर्गों के हितों को छीनना चाहती है। जो कांग्रेस कभी होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकौशल की जनता ने रानी दुर्गावती के अभेद किले की तरह कांग्रेस को मजबूत किया। भाजपा कभी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पायी, इसी तरह भाजपा के मंसूबों को नाकामयाब कर जनता कांग्रेस को समर्थन दे। संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री प्रधानमंत्री के चरणों में तीनों सेनाओं के नतमस्तक होने की बात कर सेना के गौरव को धूमिल कर रहे हैं। जिससे साफ है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। इन्होंने समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धाजलि कार्यक्रम में शामिल होने संस्कारधानी पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती आदिवासी समाज की वीर नारी थी जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई करते हुये अपना बलिदान दे दिया, लेकिन हार नहीं मानी थी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak