khabar abhi tak

एमपी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पेड़ के नीचे खड़ी थीं

 

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली. जिले में तेज हवाओं के साथ बरसात देखने को मिली. साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरी. जिले में दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने की पहली घटना में एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पहला हादसा गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के खीरी गांव में हुआ.

गांव में शाम करीब 5:30 बजे, मानकुंवर (36) और उनकी बेटी करिश्मा (11) अपने पति/पिता मनप्यारे कुशवाहा (37) के साथ खेत में सफाई कर रहे थे. अचानक बारिश शुरू होने पर तीनों एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिरी. इस दर्दनाक हादसे में मानकुंवर और करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई. घायल मनप्यारे कुशवाहा घायल हो गए. उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार वालों को नहीं हो भरोसा

परिवार वालों ने बताया कि तीनों खेत में सफाई का काम कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. जिला अस्पताल में मनप्यारे का इलाज किया जा रहा है. इस हादसे के बाद परिवार वाले बेहद हैरान है. उनको इस हादसे पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा है. बता दें कि इसी दौरान बिजली गिरने की एक दूसरी घटना भी हुई. बिजली गिरने की ये दूसरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के दिलनिया गांव में हुई.

मौसम विभाग ने जारी की थी ये चेतावनी

इसमें गांव के रामगोपाल अनुरागी की पत्नी बेवी अनुरागी घायल हो गईं. आपको ये भी बताते चलें कि मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. इन घटनाओं ने एक बार फिर किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

बारिश के दिनों में बिजली गिरने का बढ़ जाता है खतरा

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने डॉ रोशन द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में आकाशीय बिजली गिरने के केस आए. इसमें एक महिला और एक की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. गौरतलब है कि मॉनसून आने के साथ ही एक तरफ जहां बरसात शुरू हो जाती है, वहीं दूसरी तरफ बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है. बारिश के दिनों में बिजली गिरने की घटनाएं बहुत बढ़ जाती हैं. यही नहीं बिजली गिरने से कई लोगों की मौत भी हो जाती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak