khabar abhi tak

नगर निगम में बड़ा फेरबदल: ' अंकिता ' देखेंगी स्वास्थ्य विभाग, ' संदीप ' को किया टा-टा !


तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ मिल रही थी शिकायतें

जबलपुर। बारिश सिर पर हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में आनन-फानन फेरबदल कर दी गई है। तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल से प्रभार लेकर अब सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन को सौंप दिया गया है। निगम में अचानक हुई इस उलटफेर सुर्खियों में है। सूत्रों का कहना है कि तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ शिकायतों का अंबार मिलने की वजह से निगमायुक्त ने यह फैसला लिया गया है।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने एक आदेश जारी करके प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन को सौंप दिया है। संदीप जायसवाल प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभार से मुक्त किया गया है। बताया गया है कि  निगमायुक्त ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से यह बदलाव किया है। अंकिता बर्मन अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य दायित्व एवं अभिनव मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रभारी सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया  है कि स्वास्थ्य विभाग की समस्त नस्तियां प्रभारी सहायक यंत्री के माध्यम से प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी के उपरांत प्रभारी उपायुक्त स्वास्थ्य को तथा प्रभारी अपर आयुक्त स्वास्थ्य के माध्यम से अधोहस्ताक्षकर्ता को प्रस्तुत की जायेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak