khabar abhi tak

ठग ने दिया ऐसा झांसा कि महिला आ गई बातों में और गवां बैठी डेढ़ लाख

जबलपुर। आसमान से मोबाइल पर नजर रखने वाले ठग ने एक महिला को ऐसा झांसा दिया कि वह उसके जाल में फंस गई और उसने डेढ़ लाख रूपये गवां दिए। यह मामला है अधारताल क्षेत्र की विवेक कॉलोनी का। कॉलोनी में रहने वाली मृणालिनी यादव ने घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपने बैंक को एक ई-मेल किया था, जिसमें उसने अपना खाता अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। महिला के मुताबिक हुआ यह कि ई-मेल करने के कुछ देर बाद मोबाइल पर फोन आया, दूसरी ओर से खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए ठग ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए चिकनी-चुपड़ी बात करना शुरू कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के योनो एप के अलावा एक और एप डाउनलोड करने को कहा, जिस पर महिला तैयार हो गई और उसने एप लोड करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट बताए नंबर पर भेज दिया। स्क्रीन शॉट भेजते ही उसके खाते से डेढ़ लाख रूपये कट गये। महिला के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। मैसेज आते ही महिला के होश उड़ गये। महिला ने तुरंत उस नंबर पर फोन लगाया लेकिन वह नहीं लगा। महिला ठगी की शिकार होना मानते हुए थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुये मामले को जांच में लिया है और साइबर सेल को सूचना दे दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak