khabar abhi tak

जबलपुर : होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, बीजेपी नेता गिरफ्तार, असम की युवती की शिकायत पर छापामारी

गढ़ा के होटल अतिथि में हर ग्राहक से होती थी 2 से 5 हजार रुपये की वसूली

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में देह व्यापार का रैकेट उजागर हुआ है। पुलिस ने रविवार देर रात असम की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में छापा मारकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी शीतल दुबे फरार है। आरोप है कि दोनों होटल की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में रुकवाया और फिर मोटी कमाई का झांसा देकर देह व्यापार में जबरन धकेल दिया।


हर ग्राहक से वसूलते थे 2 से 5 हजार रुपए

पीडि़ता ने बताया कि होटल में आने वाले पुरुषों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था। हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए लिए जाते थे, लेकिन उसे उसमें से बहुत कम पैसा दिया जाता। जब भी वह पैसे मांगती, तो बहला-फुसलाकर चुप करा दिया जाता। कई बार पैसे की मांग करने पर उसे धमकाया भी गया।

युवती ने बताया कि वह कई बार वहां से निकलना चाहती थी, लेकिन दोनों उसे डराकर रोकते रहे। करीब चार महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और एक किराए के मकान में रहने लगी। हाल ही में जब उसने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। डर के मारे युवती सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पूरी कहानी पुलिस को बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया गिरफ्तार कर लिया और वही शीतल दुबे की तलाश जारी है।

रजिस्टर, कॉल डिटेल, सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस

गढ़ा पुलिस होटल की गेस्ट एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई स्थानीय नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित सेक्स रैकेट है, जो काफी समय से संचालित हो रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak