khabar abhi tak

विदेशी निवेशकों के शेयर बेचने से बाजार खुलते सेंसेक्स लुढ़का 700 अंक, निफ्टी 200 अंक

मुंबई। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि विदेशी फंड की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 762.24 अंक लुढ़ककर 80,688.77 अंक पर आ गया। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 212,25 अंक गिरकर 24,538.45 पर आ गया।

सेंसेक्स फर्मों में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान में दिखे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों एफआईआई ने शुक्रवार को 6,449.
74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak