khabar abhi tak

ऐसे हैं कारवालों के ठाठ ! शराब पीने पैसा नहीं दिया तो चला दिया चाकू


अधारताल के संजयनगर में वारदात, हमलावर फरार

जबलपुर। शराब पीने की लत में रोज-रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इसमें रविवार रत एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कार में सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने अपने जान-पहचान के युवक से शराब पीने पैसे मांगे, जब उसने पैसे नहीं दिए तो आगबबूला होकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को घायल करके आरोपी युवक कार में बैठकर भाग गए।

अधारताल पुलिस ने बताया कि संजय नगर निवासी अंकित सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम तीनपत्ती में प्राईवेट काम करता है। रविवार रात वह धनी की कुटिया मेन रोड़ की पान दुकान से पान ले रहा था। तभी काले रंग की कार में शिवांश पटवा, अंकित विश्वकर्मा और देबू पासी आये। गाडी अंकित चला रहा था, उसमें शिवांश ने आवाज देकर उसे बुलाया। अंकित युवकों की मंशा भांप गया था। वह उनकी गाड़ी के पास नही गया तो तीनों गाड़ी से उतरकर आकर उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। अंकित ने पैसे देने से मना किया तो तीनों गाली-गलौज करने लगे। मारपीट करते हुए शिवांश ने चाकू से हमला कर दिया और तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

इसी तरह शराब पीने के लिए एक हजार रूपयों की मांग करते हुए रांझी के बड़ा पत्थर में अनिल, गोलू और शुभम चौधरी ने चाकू से हमला किया। पैसे नहीं देने पर उपजे विवाद में तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak