khabar abhi tak

ईरान-इजरायल युद्ध- अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम

 

नई दिल्ली. ईरान और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण जंग में अब अमेरिका की खुलकर एंट्री हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो (Fordow), नतांज (Natanz) और इस्फहान (Esfahan)—पर हवाई हमले किए हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे “एक बड़ा और सफल हवाई हमला” बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वायुसेना ने पूरी तैयारी के साथ बम गिराए, जिसमें फोर्डो को प्राथमिक निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की सैन्य शक्ति की यह कार्रवाई दुनिया के लिए एक मिसाल है और “ऐसी क्षमता किसी अन्य देश के पास नहीं है।”

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित रूप से ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं और अपने बेस की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने इस ऑपरेशन को अमेरिका की सैन्य शक्ति की “बड़ी उपलब्धि” करार दिया और अब शांति की अपील की है।

बताया जा रहा है कि इस हमले में अमेरिका ने अपने अत्याधुनिक B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। इन विमानों ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया। हमले के बाद अमेरिका ने मध्य एशिया (मिडिल ईस्ट) में स्थित अपने सभी एयरबेस को हाई अलर्ट पर रख दिया है। रात 10 बजे (लोकल टाइम) ट्रंप देश को संबोधित करेंगे, जबकि भारतीय समयानुसार यह संबोधन सुबह 7:30 बजे होगा।

ज्ञात हो कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इजरायल की चिंताओं पर विचार करते हुए ट्रंप ने दो सप्ताह पहले सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया था। इसी के तहत गुआम स्थित अमेरिकी एयरबेस से B-2 बॉम्बर्स को रवाना किया गया था। माना जा रहा है कि इन्हीं विमानों ने ईरान में कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak