khabar abhi tak

होटल पसरीचा के डायनिंग हॉल में लग रहा था दांव पे दांव, देखें वीडियो


7 जुआरियों से मिले 4 लाख

जबलपुर। बरेला पुल के पास पसरीचा होटल के डायनिंग हॉल में देर रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 4 लाख से अधिक की राशि जब्त की है। पुलिस दल का कहना है कि इस होटल में जुआ खिलाए जाने की सूचना कई दिनों से मिल रही थी लेकिन इसके पूर्व दबिश के दौरान कुछ नहीं मिला था। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर कन्ट्रोल रूम प्रभारी सतीष झारिया, चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर दिनेश गौतम,  चौकी प्रभारी गौर टेकचंद शर्मा ने होटल के अंदर दबिश दी थी, जहां खाना खाने वाले हॉल में ताश के पत्तों पर रूपयों की हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस दल ने मौके पर अर्जुन मूलचंदानी रांझी़, सतीश शर्मा रामपुर, भरत मंगनानी गोरखपुर, शैलेश चौरसिया गोरखपुर, अनिल शर्मा रांझी, भूपेन्द्र सिंह गोराबजार, मनीष सोनी गढ़ाफाटक को पकड़ा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak