khabar abhi tak

यूपी में अफसर बनेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह:स्पोर्ट्स डायरेक्टर ने फाइल सरकार को भेजी

लखनऊ. इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द यूपी में शिक्षा विभाग के अधिकारी बनेंगे। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी मिलेगी। खेल विभाग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सीएम योगी की तरफ से प्रस्ताव को जल्द मंजूर किए जाने की उम्मीद है। 
वित्त विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रस्ताव की पुष्टि की है। हालांकि खेल मंत्री गिरीश यादव को इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है। खेल मंत्री ने कहा, ऐसा कोई प्रस्ताव उनकी जानकारी में नहीं है। वहीं, खेल विभाग के डायरेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 

नौकरी देने के नियम 

इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी को BSA या पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी (DSP) के पद पर सीधी नियुक्ति देने का प्रावधान है। इसी नीति के तहत रिंकू सिंह को नौकरी दी जा रही है। 

सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई सगाई

 क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की 17 दिन पहले 8 जून को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारजन के साथ रिंकू-प्रिया ने जमकर डांस किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak