khabar abhi tak

एमपी : राजा के भाई की मेघालय पुलिस से डिमांड, सोनम का एनकाउंटर करो, खत्म करो सीधा

 

शिलांग. मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पहलुओं को सुलझाने में जुटी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम और इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाकर 23 मई की घटना का फिर से पुनरावृत्ति की। पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर महज 18 मिनट में राजा रघुवंशी की हत्या कैसे की गई। इस पूरी जांच प्रक्रिया से राजा रघुवंशी के दोनों भाई, विपिन और सचिन, संतुष्ट दिखाई दिए।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि वे राजा को न्याय दिलाने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर मैं सोनम के सामने आया, तो मैं उससे पूछूंगा कि उसने राजा को क्यों मारा। विपिन ने मेघालय पुलिस द्वारा क्राइम सीन को बारीकी से रीक्रिएट करने और जांच करने पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर मेघालय पुलिस से मांग करते हुए कहा, ये लोग अभी जेल जाएंगे, फिर पेरोल पर छोड़ेंगे, इससे अच्छा एनकाउंटर करो, खत्म करो सीधा।

वहीं, राजा के दूसरे भाई सचिन रघुवंशी ने भी मेघालय पुलिस की जांच पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं दिल से कह रहा हूं कि मेघालय पुलिस राजा मर्डर केस की जांच अच्छे से कर रही है। सचिन ने सोनम के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, आज सोनम के कारण मेघालय बदनाम हुआ है, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, उसे आजीवन कारावास हो, फांसी तो होगी नहीं इसलिए उसे यह सजा मिले। सोनम को मृत्यु तक जेल में रखा जाए। उसकी सजा माफ कैसे की जाए? सचिन ने भी सोनम से मिलने पर यह पूछने की इच्छा जताई कि उसने राजा को क्यों मारा और इसके पीछे का कारण क्या था। उन्होंने कहा, नहीं पसंद था तो अलग हो जाती।

मेघालय पुलिस की स्ढ्ढञ्ज ने आज आरोपियों को अपराध स्थल पर ले जाकर घटना के हर पहलू को समझने की कोशिश की। 23 मई को हुई इस वारदात में राजा रघुवंशी की जान गई थी, और पुलिस यह जानना चाहती है कि कैसे इतनी कम अवधि में पूरी घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएशन से पुलिस को मामले की कडिय़ों को जोडऩे में मदद मिलने की उम्मीद है। राजा रघुवंशी के परिवार और खासकर उनके भाइयों ने इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है, ताकि राजा को न्याय मिल सके। पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak