khabar abhi tak

डम्पर की टक्कर से मासूम की मौत, 8 घायल


खमरिया-पिपरिया के बीच हादसा, राजस्थान से आया था परिवार

जबलपुर। गौरीघाट नर्मदा दर्शन करके घर लौट रहा सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें एक मासूम की मौत हो गई है। यह परिवार पिपरिया गांव से ई-रिक्शा में सवार होकर नर्मदा दर्शन करने गया था, जो गुरूवार रात डम्पर की चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक यह परिवार राजस्थान से अपने ननिहाल आया था। परिवार के अन्य 8 सदस्यों को चोटें आई हैं। घायलों में बच्चे अधिक हैं। इसमें 8 वर्षीय कार्तिक की इलाज के दौरान मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।

खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि खमरिया के पिपरिया गांव में अरूणा दाहिया का विवाह राजस्थान में हुआ हैै। यह अपने मायके आई थी, जहां बच्चों और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से गौरीघाट गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि दर्शन करने के उपरांत पूरा परिवार ई-रिक्शा से घर लौट रहा था, तभी खमरिया के झारिया मंदिर के पास सामने से आ रहे बिना नंबर के डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई थी, ई-रिक्शा दूर फिक गया था। रिक्शे में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए थे। मौके पर लोगों ने जैसे-तैसे क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि ई रिक्शा में महिलाएं और बच्चे थे, मौके पर तेज रफ्तार डंपर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। घायलों में रूबी, किरण, पासना, अनीशा, तनिष्क, ई रिक्शा चालक रवि, कार्तिक, लकी, अरुणा घायल हो गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak