khabar abhi tak

चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 75 लोग सुरक्षित

हवाई सफर हो गया खतरनाक, रोज फेल हो रहे विमान

नई दिल्ली। अब हवाई यात्रा खतरनाक हो गई है। रोज कहीं न कहीं विमानों के फेल होने की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं गेट फंस जाता है तो कहीं लाइट ब्लिंक होने लगती है। अहमदाबाद दुर्घटना के बाद से ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। उधर, एयरइंडिया की 8 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं।

शुक्रवार को चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो के विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। वजह यह रही कि इस प्लेन में टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने  एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तत्काल अलर्ट कर दिया था। कॉकपिट और एटीसी के बीच बातचीत के कुछ ही मिनटों के भीतर तत्काल वापसी के लिए उड़ान को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद विमान सुबह 9 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा। जानकार कहते हैं कि विमान में सवार सभी 75 लोग सुरक्षित थे। विमान में 70 यात्रियों के साथ 5 क्रू मेंबर थे। गौरतलब है कि अगस्त 2023 में मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में बीच उड़ान में खराबी आ गई थी, लेकिन केवल एक इंजन के साथ वह सामान्य रूप से मुंबई में उतरने में सफल रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak