khabar abhi tak

पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

मास्को.  रूस के ब्रायंस्क में रेलवे पुल ढहने की वजह से एक ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ब्रायंस्क क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को हुई इस घटना के पीछे 'अवैध हस्तक्षेपÓ को कारण बताया है। ब्रायंस्क रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में लोकोमोटिव ड्राइवर भी है।

मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन ने टेलीग्राम पर बताया कि घटनास्थल पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनका फोकस घायल का पता लगाने और उसे बचाने पर था। रूस के बाजा टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट, जो अक्सर कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं से प्राप्त जानकारी साझा करता है, के मुताबिक प्रारंभिक निष्कर्षों से पुल को उड़ाने का संकेत मिलता है। हालांकि, चैनल ने दावे का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं दिए।

युद्ध की शुरुआत के बाद से ब्रायंस्क क्षेत्र पड़ोसी कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्र के साथ बार-बार सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों और यूक्रेनी क्षेत्र से गुप्त घुसपैठ का सामना कर रहा है। गवर्नर बोगोमाज ने कहा कि ट्रेन क्लिमोवो से मॉस्को जा रही थी। इस बीच वह ब्रायंस्क क्षेत्र के वायगोनिचस्की जिले में एक संघीय राजमार्ग के पास ढह गए पुल से टकरा गई। यह जिला यूक्रेनी सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर स्थित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak