khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ से एमपी आयी बारात में गुस्साए ड्राइवर ने बारातियों पर चढ़ा दी कार, 6 घायल

 

मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से मध्यप्रदेश पहुंची बारात में विवाद हुआ है। बारात के लिए किराए की कार बुलाई गई थी, तभी कार ड्राइवर का बारातियों से विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए चालक ने बारात में पहुंची भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी।

घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 को पेंड्रा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का कहना है कि इनोवा कार उन्हें मारते हुए निकल गया। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। जब होश आया तो वे अस्पताल के बिस्तर पर थे।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पीडि़तों में हाथ-पैर, कमर और सिर पर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ अनूपपुर के जैतहरी थाना में मामला दर्ज हुआ है।

शादी में नाश्ता पानी चल रहा था

गौरेला के सारबहरा गांव से पनिका समाज के लोग एक शादी में बारात लेकर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के खोडऱी गांव पहुंचे थे। 9 जून की रात बारात करीब 11 बजे पहुंची और जनवासा में नाश्ता-पानी चल रहा था। इसी दौरान सारबहरा से किराए पर आई सफेद कार के चालक का घराती लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्साए कार चालक ने भीड़ में खड़े लोगों पर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak