khabar abhi tak

बैंड-बाजा-बारात : 5 माह तक नहीं बजेगी शादी की शहनाई, अब 21 नवंबर से विवाह मुहूर्त

उज्जैन. जून माह में 5 दिन विवाह की शहनाई बजने के बाद अब सीधे 21 नवंबर से विवाह मुहूर्त हैं। यह मुहूर्त केवल 6 दिसंबर तक ही रहेंगे। नवंबर व दिसंबर में कुल 11 दिन ही विवाह होंगे। आगामी नववर्ष 2026 में जनवरी में तो एक दिन भी विवाह मुहूर्त नहीं है। ऐसी स्थिति करीब एक दशक बाद बनी है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 10 जून के बाद विवाह मुहूर्त नहीं हैं, क्योंकि विवाह का कारक ग्रह शुक्र 11 जून की रात में अस्त हुआ है। वहीं 6 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसमें विवाह नहीं होते। हालांकि इसके पहले 4 जुलाई को भड़ली नवमी रहेगी। यह विवाह का शुभ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन शुक्र के अस्त रहते इस दिन भी विवाह नहीं होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak