khabar abhi tak

40 लाख की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा


वजीरगंज (बदायूं). 
एसएसपी के नेतृत्व मे एवं प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज की अध्यक्षता मे चलाये जा रहे अभियान अबैध मादक पदार्थो की बरामदगी के अन्तर्गत थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा एक तस्कर जुगेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम इटौआ थाना वजीरगंज जिला बदायूँ को 1.963 किलो ग्राम अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 40 लाख रूपये ) के साथ गिरफ्तार किया गया। हम आपको बता दें कि वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक से एक किलो नौ सौ त्रैछठ ग्राम अफीम बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी के विरूध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति को वाहन के दौरान मेन सड़क करेंगी वगरैन रोड के पास से जा रहे युवक से तलाशी में उनके पास से एक थैले में 1.963 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जुगेन्द्र सिंह पु त्र सुरेन्द्र पाल सिंह गांव इटौआ थाना वजीरगंज के रूप में वताया। वह काफी समय से तस्करी कर रहे थे, पुलिस ने तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak