khabar abhi tak

अमिताभ बच्चन से देश भर के मोबाइल फोन उपभोक्ता चिढ़े, 40 सेकंड की कॉलर ट्यून कर रही परेशान

 

मुंबई. अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉलर ट्यून इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. यह 40 सेकंड का संदेश हर कॉल से पहले बजता है, जिससे कई लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि चाहे कितनी भी जरूरी कॉल हो, इस संदेश को सुनना मजबूरी बन गया है. 

इससे जुड़ी शिकायतें केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय और ञ्जक्र्रढ्ढ तक पहुँच रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है. कई लोगों का मानना है कि एक-दो बार सुनने के बाद यह संदेश बार-बार सुनना असहनीय हो जाता है. कुछ का कहना है कि यह संदेश केवल पहली कॉल पर ही आना चाहिए था, हर कॉल पर नहीं. कोविड-19 के दौरान भी इसी तरह के संदेशों को लेकर ऐसी ही समस्या देखी गई थी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak