khabar abhi tak

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट फंसा, 40 मिनट तक यात्रियों में रहा हड़कंप

फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक और महापौर समेत 35 से ज्यादा यात्री

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। तमाम कोशिशों के बाद गेट नहीं खुला। तकनीकी खराबी से लॉक हुए गेट को 40 मिनट के प्रयासों के बाद खोला जा सका। गेट खुलने के बाद यात्रियों की जान में जान आ सकी। बताया गया है कि इस फ्लाइट में छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित 35 से अधिक यात्री सवार थे।

सूत्रों का कहना है कि गेट लॉक होने की वजह टेक्निकल इश्यू था। फ्लाइट दोपहर 2रू25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। लैंडिंग के बाद गेट खुलने में तकनीकी परेशानी आई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित हुई थी। गेट की स्क्रीन पर कोई इंडिकेशन नहीं आ रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुल पा रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak