khabar abhi tak

सियासी गलियारों में पहुंचा ग्लैमर, विधायक की बीवी बनी मिसेज बिहार 2025

पटना। सियासी गलियारों में ग्लैमर पहुंच गया है। बीजेपी विधायक की बीवी ने मंगलवार को मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीत लिया है। यें भोजपुर के बड़हरा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी ऐश्वर्या राज हैं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किया गया था, जहां ऐश्वर्या ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और शालीनता के दम पर यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। स्टेज पर पूछे गए सवालों के जवाब में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनके बदलते रोल पर जोर दिया। जानकार कहते हैं कि ऐश्वर्या अब आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak