khabar abhi tak

एमपी : खाई में गिरा पिकअप वाहन, 16 बकरियों की मौत, कोटा से भोपाल जा रहा था

सीहोर. राजस्थान के कोटा से भोपाल जा रही एक पिकअप वाहन श्यामपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे पर बैरागढ़ खुमान के निकट तेज बारिश के दौरान चालक वाहन का संतुलन नहीं रख पाया। वाहन खाई में गिर गया।

पिकअप में ले जाई जा रहीं 16 बकरियां मौके पर ही मौत के शिकार हो गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार चालक की लापरवाही भी इस दुर्घटना का कारण बनी। वाहन को तेज गति में चलाया जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र में यह पहली दुर्घटना नहीं है। इस इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। वाहनों की तेज गति पर अंकुश न लगने के कारण यह समस्या बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak