khabar abhi tak

रेल यात्रियों के काम की खबर : तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम 15 जुलाई से होंगे लागू, जानिए क्या होगा बदलाव

नई दिल्ली. ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही धांधली पर रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे ने तत्काल टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए 15 जुलाई से नए नियम लागू करने का फैसला किया है। ये नियम न सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट से बुकिंग कराने वालों पर भी लागू होंगे।

अब जब आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराएंगे, तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही टिकट बुक होगी। रेलवे एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे। एसी टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है, एजेंट 10:30 बजे से ही टिकट बुक कर सकेंगे। नॉन एसी टिकट की बुकिंग 11:00 बजे शुरू होती है, एजेंट 11:30 बजे से ही टिकट बुक कर पाएंगे। अब आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

इन नए नियमों का मकसद तत्काल टिकट बुकिंग में चल रही गड़बडिय़ों और दलालों की भूमिका को खत्म करना है। रेलवे को उम्मीद है कि ओटीपी और आधार वेरिफिकेशन से सिस्टम पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा। ये सभी नए नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे। यात्रियों को सलाह है कि वे टिकट बुकिंग से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak