khabar abhi tak

120 रुपये लीटर तक पहुंच सकता है पेट्रोल !


ईरान की चेतावनी से बढ़ा तेल संकट

जबलपुर (डेस्क)। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल का खतरा मंडरा रहा है। वजह ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल ट्रांजिट पॉइंट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को बंद करने की चेतावनी दी है। अगर यह समुद्री रास्ता बंद होता है, तो भारत में पेट्रोल 120 रुपये लीटर या उससे भी ऊपर जा सकता है। 33 किमी चौड़ा यह समुद्री गलियारा फारस की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है। दुनिया के करीब 25 प्रतिशत कच्चे तेल का ट्रांजिट यहीं से होता है। भारत के लिए और भी अहम है क्योंकि 40 प्रतिशत क्रूड ऑयल यहीं से मंगाते हैं।

अब ईरान की संसद ने अमेरिकी हमलों के जवाब में इस रास्ते को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। यदि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से मंजूरी मिलती है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर होगा। अभी ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर होर्मुज़ पूरी तरह बंद हुआ तो कीमतें 120 से 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं।

हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया कि भारत के पास कई हफ्तों का रणनीतिक तेल भंडार है। वैकल्पिक रास्तों से आपूर्ति जारी रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak