khabar abhi tak

बलूचिस्तान में आईईडी ब्लास्ट कर पाकिस्तानी सेना की गाड़ी उड़ाई, 10 सैनिकों की मौत


इस्लामाबाद.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा। एक शक्तिशाली ढ्ढश्वष्ठ विस्फोट में सेना की गश्ती गाड़ी को निशाना बनाया गया, जिसमें मौके पर ही 10 सैनिकों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सेना का एक दल नियमित गश्त पर था। जैसे ही उनका वाहन एक सुनसान इलाके से गुजर रहा था, वहां पहले से बिछाए गए ढ्ढश्वष्ठ में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि सेना की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और जवानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हमले के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववाद और आतंकवाद की समस्या बनी हुई है। यहां पाकिस्तान सेना और पुलिस पर लगातार हमले होते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में ढ्ढश्वष्ठ हमलों की संख्या में भी तेजी आई है।


यह हमला पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। बार-बार होने वाले आतंकी हमलों के बावजूद सरकार और सेना हालात पर नियंत्रण पाने में विफल दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बलूचिस्तान में बढ़ते असंतोष, राजनीतिक उपेक्षा और सैन्य कार्रवाई ने हालात को और बिगाड़ दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak