khabar abhi tak

बांस-बल्ली के ढांचा ठोका, 10 दिनों से रोड बंद !

कमला नेहरू नगर : निर्माण की आड़ में जमीन हथियाने की साजिश

जबलपुर। कमला नेहरू नगर में एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसमें वहां रहने वाले लोग परेशान हो चुके हैं। लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। हकीकत यह है कि यहां लोगों के घरों को जाने के लिए छोटी गली है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है। इसे देखते हुए लोग स्वयं ही सहयोग कर रहे हैं लेकिन पिछले दस दिनों से तो हद हो गई है, जब यहां बांस-बल्ली का ढांचा आधे से ज्यादा गली में खड़ा कर दिया गया है और निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि इसे लेकर मकान बनवाने वाले ठेकेदार से बातचीत की गई है लेकिन वह सिर्फ आश्वासन दे रहा है लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। अब स्थिति यह बन गई है कि निर्माणाधीन मकान से रेत-गिट्टी गिर रही है, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। इस मामले की नगर निगम में भी शिकायत की गई है लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हो सका। क्षेत्र के मुन्ना, ओंकार, शरद, टिम्मी, शशांक ने बताया कि  बारिश सिर पर है और ऐसे हालात में यहां रहने वाले लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है, जिसे देखते हुए निगम प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak