khabar abhi tak

संस्कारधानी के संस्कारों से 'समीक्षा' गौरान्वित



पुणे में सीएम ने किया सम्मान

जबलपुर। संस्कारधानी में पली-बढ़ी समीक्षा मिश्रा ने पुणे में उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों की न केवल दस्तक दी है बल्कि ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाई है, जो असहाय थे। समीक्षा के कार्यों को देखते हुए कई ऐसे लोग भी इनके साथ आ गए हैं, जिन्होंने ऐसे कार्यों से दूरी बना ली थी। समीक्षा के कार्यों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक विशेष समारोह में इनका सम्मान किया और इनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहते हुए इसे सतत बनाए रखने की अपेक्षा की है।

समीक्षा मिश्रा प्राउड इंडियन केयरिंग क्लब की संस्थापक हैं। इस संगठन के माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई गई है। उन्होंने बच्चों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय, वंचित और हाशिए पर रह रहे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।

कोविड 19 महामारी के कठिन समय में उन्होंने 20,000 से अधिक लोगों को भोजन, दवाइयां, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं। उनकी एक विशेष उपलब्धि यह रही कि एक जरूरतमंद छात्र, जिसे उन्होंने पढ़ाई और आर्थिक सहायता प्रदान की। वह आज इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा है। 

समीक्षा मिश्रा का मानना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानव का सच्चा धर्म है। उनकी निष्ठा और समर्पण आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। समीक्षा जबलपुर में बिजली विभाग से सेवानिवृत अशोक कुमार मिश्रा की बहू हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak