khabar abhi tak

10 करोड़ से शहर होगा हरा-भरा

लगाए जाएंगे एक लाख पौधे, रॉकरी, फाउंटेन, लैण्ड स्कैपिंग, ग्रीन वॉल व अन्य सौन्दर्यीकरण शामिल 

जबलपुर। देश के दूसरे और प्रदेश के प्रथम स्वच्छ वायु सिटी को और उत्तम बनाने नगर निगम और महापौर जगत बहादुर सिंह ने एक बड़ी पहल शुरू की। 10 करोड़ रूपये की लागत से शहर में प्लांटेशन के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर ब्यूटीफिकेशन के कार्य किये जायेगें। महापौर ने केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य एवं विभाग प्रभारी विवेकराम सोनकर, एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद रजनी सुरेन्द्र साहू के साथ सौन्दर्यीकरण के कार्यो का भूमिपूजन करते हुए बताया कि आज का दिन पर्यावरण, स्वच्छ वायु और शहर सौन्दर्यीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।भूमिपूजन के मौके पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ रूपये की राशि से पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में सौन्दर्यीकरण के कार्य कराकर यहॉं के नागरिकों को स्वच्छ वायु में रहने की सौगात दी जायेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak