khabar abhi tak

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा बैंकॉक, महिला ने PM का हाथ पकड़कर चूमा; फफक कर रोने लगी



थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार (3 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। PM मोदी की एक झलक पाने के लिए 'जनसैलाब' उमड़ पड़ा। लोग खुशी से फूले नहीं समाए...। हाथ में तिरंगा लहराते हुए 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के भी नारे गूंजे। महिलाओं ने मोदी से हाथ मिलाया। पैर छुए...। इसी बीच एक महिला ने PM मोदी का हाथ पकड़कर चूमा। फफक-फफक कर रोने लगी। PM मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों का आभार जताया।

मोदी ने थाई रामायण का मंचन देखा
नरेंद्र मोदी गुरुवार(3 अप्रैल) और शुक्रवार(4 अप्रैल) दो दिन थाईलैंड में रहेंगे। गुरुवार को मोदी ने थाई रामायण का मंचन देखा। मोदी ने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से द्विपक्षीय मुलाकात भी की। दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की। शुक्रवार को PM मोदी BIMSTEC सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न और रानी सुथिदा से भी मुलाकात करेंगे।

मोदी ने जताया आभार
PM मोदी ने गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए थाईलैंड की जनता और सरकार के प्रति आभार जताया। मोदी ने 'X' पर लिखा-कुछ दिन पहले आए भूकंप के बाद थाईलैंड की जनता के साथ एकजुटता भी व्यक्त की। भारत की 'एक्ट ईस्ट' और थाईलैंड की 'एक्ट वेस्ट पॉलिसी' एक दूसरे के पूरक हैं। द्विपक्षीय सहयोग के लिए कई संभावनाएं खोलती हैं।



आतंकवाद से निपटने के लिए काम करेंगे
PM मोदी ने 'X' पर लिखा-कुछ समय पहले बैंकॉक में प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमारी बातचीत भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर केंद्रित थी। हमने जिन क्षेत्रों पर चर्चा की, उनमें रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और हाइड्रोग्राफी जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं। हमने आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak