khabar abhi tak

एमपी में पति को पीटकर 5 दरिंदों ने महिला से किया गैंगरेप



मध्यप्रदेश के बड़वानी एक 36 साल की महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला से दरिंदगी करने वाले 4 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें एक आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने 22 फरवरी की रात को महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। वारदात के 6 दिन बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी।
रोड किनारे बातचीत कर रहे थे पति-पत्नी


पीड़ित महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वो अपने तीनों बच्चों को लेकर बड़वानी में अपने मायके आ गई थी। यहां एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर महिला अस्पताल में थी। पति भी बच्चे की तबीयत खराब होने का पता चलने पर अस्पताल पहुंचा था। यहां से वापस लौटते वक्त पति-पत्नी रात करीब 11 बजे बड़वानी बायपास के पास बैठकर अपना विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे तभी दरिंदों की उन पर नजर पड़ गई।
पति को पीटा, पत्नी से दरिंदगी


पति-पत्नी को रोड किनारे बैठा देख कार सवार शुभम यादव ने सोचा कि दोनों किसी अनैतिक काम से बैठे हैं। शुभम ने तुरंत अपने साथियों दानिश मंसूरी, पुष्पेंद्र, रितिक व एक अन्य नाबालिग को बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की जिसके कारण वो भाग गया और फिर महिला को जबरदस्ती अपने साथ एक खेत में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने रितिक को छोड़कर बाकी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak