khabar abhi tak

दिल्ली सरकार का फैसला 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को नही मिलेगा पेट्रोल



नई दिल्ली. पर्यावरण मंत्री मनजिंदरसिंह सिरसा ने शनिवार को कई बड़ी घोषणायें की। इसके अनुसार दिल्ली सरकार 31 मार्च के बाद से शहर भर के पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को ईधन देना बन्द कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिये अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिरसा ने कहा है कि सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण को रोकने के लिये कड़े कदम उठा रही है।बैठक में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, अनिवार्य एंटी-स्मॉग उपाय और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन से बदलाव समेत प्रमुख नीतिगत पर ध्यान केन्द्रित किया गया। बैठक के बाद सिरसा ने बताया है कि हम पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगा रहे है। 15 वर्ष से अधिक पुराने वालनों की पहचान करेंगे और उन्हें कोई ईधन नहीं दिया जायेगा।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार इस फैसले के बारे में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय का सूचित करेगी। पुराने वाहनों को ईधन की आपूर्ति की प्रतिबंधित करने के अलावा सिरसा ने घोषणा की कि राजधानी में सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में वायु प्रदूषण के स्तर का कम करने के लिये एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak