khabar abhi tak

कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, सिरफिरे युवक ने प्रिंसिपल पर चलाई गोली, मचा हड़कंप



मध्य प्रदेश के भिंड के एमजेएस कॉलेज में दिन दहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। प्राचार्य कार्यालय के अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। इस घटना में कॉलेज के प्रिंसिपल की जान बाल-बाल बच गई। गोली मोबाइल में जाकर लगी, वहीं गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

इधर गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत में आए छात्र और शिक्षक दौड़कर प्राचार्य कार्यालय में पहुंचे। तत्काल घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल प्राचार्य पर गोली चलाने का कारण अज्ञात है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak