khabar abhi tak

Delhi Chunav Result: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का रिएक्शन, X पर लिखा- 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता'



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार(8 फरवरी) को दिल्ली चुनाव में मिली बड़ी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास की जीत हुई, सुशासन की जीत हुई। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने भाजपा को यह ऐतिहासिक जनादेश दिया। हम दिल्ली के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत जि

दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 48 सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा की इस जीत के साथ दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीटें तक नहीं बचा सके। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली में यह नतीजे राजनीति की नई दिशा तय कर सकते हैं।  

पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं की तारीफ की
दिल्लील विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की। पीएम मोदी ने एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुझे इस जीत में भूमिका निभाने वाले हर एक बीजेपी कार्यकर्ता पर गर्व है। इन कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही यह शानदार जीत मिली है। हम दिल्ली के विकास के लिए और तेजी से काम करेंगे। 

केजरीवाल और आप को बड़ा झटका
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से 4,089 वोटों से हार गए हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। आप सरकार पर भ्रष्टाचार, गंदे पानी, यमुना की बदहाल स्थिति, टूटी सड़कों और खुले शराब ठेकों जैसे मुद्दों को लेकर जनता में गुस्सा था। केजरीवाल की हार पर भाजपा ने कहा कि जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। आम आदमी पार्टी को अब दिल्ली में अपनी साख बचाने की चुनौती का सामना करना होगा।  

अमित शाह ने कहा – 'झूठ की राजनीति का अंत'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी जताई और कहा – "दिल्ली की जनता ने झूठ की राजनीति को नकार दिया। उन्होंने भाजपा को विकास और सुशासन के लिए वोट दिया है।" शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की हार यह साबित करती है कि लोग अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखना चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि अब दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वक्त आ गया है।  

राजनाथ सिंह और गडकरी ने क्या कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की इस शानदार जीत के लिए पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा कि "दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। दिल्ली में यह जीत हमारी उम्मीदों से भी बड़ी है।" इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जोश में हैं और दिल्ली में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।  

प्रवेश वर्मा बोले- हमें दिल्ली में कई काम करने हैं
नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराने के बाद कहा कि हमें दिल्ली में कई काम करने हैं। हमारी प्राथमिकता दिल्ली में प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक समस्या सुलझाना और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाना होगा। मैंने दिल्ली की स्थिति देखी है। यहां पर सड़कों और सीवर की समस्या है। इन सभी कामों को करना हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak