khabar abhi tak

रील के चक्कर में किया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान, दो मुस्लिम लड़कियां गिरफ्तार



मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में महान वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के साथ अपमानजनक हकरतें करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो मुस्लिम लड़कियां प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों मुस्लिम लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो चंदेरी बायपास गणेश शंकर ताल पर महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के साथ की गई असम्मानजनक हरकत का था।
लोधी समाज ने घटना के विरोध में दर्ज कराई एफआईआर

वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां प्रतिमा के चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया था। इस मामले में ज्ञान सिंह लोधी (लोधी समाज ब्लॉक अध्यक्ष) ने मुंगावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि महारानी अवंती लोधी समाज की एक महान स्वतंत्रता सेनानी थीं और समाज की प्रतिष्ठित आदर्श थीं। इस घटना से लोधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ है।
पुलिस ने दो मुस्लिम लड़कियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने इस मामले पर पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले (Ashok Nagar News) की गंभीरता से लेते हुए धारा 196 (ख) के तहत धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही दोनों लड़कियों की पहचान नाजिया पुत्री बादशाह और निगार पुत्री अनवर खान के रूप में की। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


घटना के बाद क्षेत्र में फैला सांप्रदायिक तनाव

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है और लोगों ने इस तरह की हरकतों को लेकर कड़ी निंदा की है। कई संगठनों ने मांग करते हुए कहा कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी। वहीं, इस घटना (Ashok Nagar News) से समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस कृत्य की आलोचना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak