khabar abhi tak

Breaking News : नकली रेमडेसिविर मामले के आरोपी सरबजीत सिंह मौका ने कोर्ट परिसर में वकील के साथ की मारपीट... मामला दर्ज


जबलपुर। सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं नकली रेमडेसिविर मामले के आरोपी सरबजीत सिंह मोखा द्वारा वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मोखा और वकील महेंद्र श्रीवास के बीच पहले से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज सोमवार को जिला अदालत परिसर में मोखा ने वकील महेंद्र श्रीवास से मारपीट कर दी है। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद वकीलों ने आरोपी के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मोखा सहित उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर लिया है ।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak