khabar abhi tak

जिस क्षेत्र की 50% महिलाएं चाहेंगी उस क्षेत्र की शराब दुकान होगी बंद... सीएम ने बढ़ाई लाडली बहना योजना की राशि


भोपाल।
 आज रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए कई घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाया जाएगा। जहां आधी से ज्यादा बहनें चाहेंगी, वहां पर अगले साल से शराब दुकान बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने सरकारी पदों पर 35% नियुक्तियां महिलाओं को देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस में बेटियों के लिए 30% आरक्षण को बढ़ाकर 35% किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की भर्ती में 50% बेटियां भर्ती होंगी।

लाडली बहना योजना की बढ़ेगी राशि
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में रक्षा बंधन के लिए 250 रुपए जारी कर कहा की रक्षाबंधन धूमधाम से मनाओ। इसके बाद 10 सितंबर को फिर 1 हजार रुपए डाले जाएंगे और फिर अक्टूबर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि सावन के महीने में महिलाओं को 450 रूपए में घरेलू सिलेंडर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak