khabar abhi tak

भाजपा नेत्री सना खान के शव को तलाश करने हिरन नदी पहुंची SDRF टीम...


जबलपुर।
शुक्रवार को नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान के पति जबलपुर निवासी अमित साहू को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया था। जहां पर उसने पूछताछ पर अपनी पत्नी सना खान की हत्या कर हिरन नदी में फेंकना स्वीकार किया था। आरोपी की निशानदेही पर आज सुबह से ही महाराष्ट्र की पुलिस, जबलपुर पुलिस  और SDRF की मेरेगांव स्थित हिरण नदी में मृतक सना खान का शव तलाशने में जुटी हुई है।
2 अगस्त को नदी में था तेज बहाव

 जानकारी के मुताबिक बीते दिन 2 अगस्त को  आरोपियों ने अमित साहू ने सना खान की हत्या कर नदी में फेंका था, उस दिन नदी में काफी तेज बहाव था। जिसके चलते पुलिस को शव की तलाश करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।






  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak