khabar abhi tak

जबलपुर से रायपुर तक चलाई जाए वंदे भारत एक्सप्रेस... महाकौशल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने रखा प्रस्ताव


जबलपुर।
जबलपुर से चलकर रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जबलपुर से इंदौर तक विस्तारित किए जाने तथा जबलपुर से रायपुर के लिए भी एक नई वन्दे भारत ट्रेन चलने   से इसका लाभ  व्यापारिक गतिविधियों को  प्राप्त होगा। जिससे कि जबलपुर का संपर्क  इंदौर तथा रायपुर से तीव्र गति का  हो जाएगा और कम समय में व्यापारियों का उक्त दोनों शहरों में आने जाने का काम आसान हो जाएगा। इस ट्रेन के विस्तारित होने से  प्रदेश के दोनों ही महानगरों सहित रायपुर  में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।

महाकौशल को मिलेगा लाभ 
महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों के साथ एक भेंट में व्यक्त किया। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विश्व रंजन के निर्देश  पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश नायक के नेतृत्व में एक टीम ने महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की । इस अवसर पर चेंबर के रवि गुप्ता, अखिल मिश्रा, युवराज गढ़वाल, एस एस ठाकुर, राजेश चंडोक, शंकर नागदेव तथा के पी श्रीवास्तव आदि ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा की जबलपुर से हाल ही में प्रारंभ हुई देश की बेहतरीन ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस को यदि रानी कमलापति स्टेशन से आगे इंदौर तक विस्तारित किया जाता है तो इस ट्रेन में व्यापारियों को सर्वाधिक लाभ होगा तथा वे व्यापारिक गतिविधियों के लिए कंफर्ट और आरामदायक सीट पर बैठकर जबलपुर से इंदौर और रायपुर आने जाने का कार्य कर सकेंगे जिनका लाभ पूरे जबलपुर सहित महाकौशल को भी प्राप्त होगा । चेंबर के इस प्रस्ताव को रेलवे द्वारा  अग्रिम कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया जा रहा है।      

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak