khabar abhi tak

जबलपुर के बाद इंदौर में NSUI कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठी चार्ज...बेरिकेड्स मे चढ़ने पर चलाया वाटर कैनन


विगत दिनों जबलपुर में NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया था। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी क्रम में आज गुरुवार को NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ता जब  बेरिकेड्स पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की।इसके बाद प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा और लाठियां भी भांजीं।

दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की 10 हजार बच्चों को एमबीए की परीक्षा में फेल किया गया है। वही एग्जाम भी लेट हुए हैं। इसके अलावा राजनितिक कार्यक्रमों में शिक्षकों कि ड्यूटी लगा दी जाती है। NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, इंदौर जिला प्रभारी सिद्धार्थ यादव, जिला अध्यक्ष रजत पटेल सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।







Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak