khabar abhi tak

जबलपुर : कौशल्या एक्जोटिका अपार्टमेंट के मंदिर में फैले करंट से 13 वर्षीय किशोर की मौत...क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश


जबलपुर।
एक अपार्टमेंट के मंदिर मैं पहले करंट से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई यह है। यह हादसा सोमवार शाम हुआ था।  जिसके बाद परिजनों द्वारा किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर आज किशोर में दम तोड़ दिया जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना अंतर्गत कौशल्या एक्जोटिका अपार्टमेंट के मंदिर के पास 13 वर्षीय ऋषित पटेल  साइकिल चला रहा था। तभी वह जूते उतारकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगा और ग्रिल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे की जानकारी लगते ही आनन-फानन में परिजनों और एवं क्षेत्रीय जनों द्वारा ऋषित को विजय नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहा आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बताया की इस अपार्टमेंट में 184 परिवार रहते हैं। किशोर की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय लोगों ने हाई लेवल जांच की मांग की, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak