khabar abhi tak

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हुई FIR... नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे RSS के कार्यकर्ता


मप्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजगढ़ में FIR दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक ये FIR  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर की गई है।

पोस्ट में बताया था मुस्लिम विरोधी

इस मामले में राजगढ़ के कोतवाली थाने में RSS के सदस्यों ने केस दर्ज कराया है। RSS के सदस्य आज  रविवार दोपहर नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे थे। इसके पहले इंदौर के तुकोगंज थाने में शनिवार रात  FIR कराते हुए एड राजेश जोशी ने कहा कि दिग्विजय ने अपनी पोस्ट में गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है। यह जानकारी झूठी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak