khabar abhi tak

जबलपुर से गुजरने वाली 2 ट्रेनों के मार्ग हुए परिवर्तित... भारी वर्षा के कारण रेलवे ने लिया फैसला


जबलपुर
। दक्षिण भारत में भारी वर्षा के कारण दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मण्डल में काजीपेट और हसनपर्ती रोड के मध्य ट्रैक पर जल भराव के कारण कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। जिसके चलते पमरे से गुजरने वाली 2 रेलगाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया गया है जो पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। 

ये 2 ट्रेनें नहीं आएंगी जबलपुर

-27 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिकंदराबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद - दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तित काजीपेट-विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-सम्बलपुर-बंडामुंडा-बरकाकाना-गया होते हुए गंतब्य को जाएगी। अर्थात पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। अतः विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। - 26 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन रामेश्वरम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन रामेश्वरम की बजाय यह ट्रेन मंडपम से 27 जुलाई  को प्रारम्भ होकर गाड़ी संख्या 22535  रामेश्वरम  - बनारस एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तित काजीपेट-विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-टिटलागढ़-सम्बलपुर-झारसुगड़ा-हटिया-मुरी-बरकाकाना-सासाराम जाएगी। अर्थात पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। अतः विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak